लप्रेक @डिप्लोमा क्लास..
#लप्रेक
ये मृतप्राय सी भारतीय भाषा में डिप्लोमा करने का क्या मतलब ? कुछ अटपटा नहीं लगता ये ?
तुम नहीं समझोगी, वैसे नाम क्या है तुम्हारा ?
शैलजा।
तुम्हारा नाम भी तो कुछ कम अटपटा नहीं है।
छोड़ो यार, तुम भी लगे एकदम से औरो की तरह वही घिसी पिटी बाते करने, खैर तुम्हारा नाम क्या है ?
हिम।
वाह, तब तो जोड़ी जमेगी अपनी, हिम शैलजा ! आज से हम दोस्त। पक्के वाले !
पार्ट-2
'तो तुम भी इसी क्लास में हो। बाहर तो मृतप्राय सी भारतीय भाषा कह रही थी ?'
'हाँ वो..' :)
'क्या ?'
'बस देखना था कि लोग क्या सोचते हैं और तुम भी क्या समझते हो ?' :)
'अच्छा! तुम तो चालाक भी हो।'
'शुक्र मनाओ अभी तक तुम यहां हो। मैं तो 2 मिनट में ही लोगो को बेंच देती हूँ।'
मैम- अगर आपलोग का हो गया हो तो हम क्लास शुरू करें ?
(दोनों झेंप जाते हैं।)
Comments
Post a Comment