Posts

Showing posts from 2022

अग्निपथ योजना को लेकर युवा सड़क पर क्यों हैं: समस्या और समाधान

युवा सड़क पर क्यों हैं? 1. लगभग तीन वर्षों से सेना में भर्तियां बंद थी। कारण था कोरोना, ध्यान देने योग्य है कि इसी दौरान कई बार राज्यों में चुनाव हो गए। 2. जिन नियुक्तियां की प्रक्रिया चल रही थी और कुछ चरण हो चुके थे उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। सभी चरण पार कर चुके अभ्यर्थियों (जिन्हें प्रशिक्षण के लिए जाना था) के परिणामों को भी रद्द कर दिया गया है। ये संसाधनों की बर्बादी नही है? 3. सरकार को क्यों लगता है कि इन गरीब बच्चों (गरीब इसलिए कि सेना में शामिल होने वाले अधिकतर जवान इसी पृष्ठभूमि के होते हैं) का कोई अस्तित्व नहीं है? अन्यथा एक झटके में उन नियुक्तियों को रद्द नही किया जाता जिसके परिणाम के प्रतीक्षा में वो दो-तीन वर्षों से बैठे थे। 4. जब नियुक्तियां बंद हुई थी तब उनमें से काफी बच्चें 18 वर्ष के थे, आज 21 के हो चुके। इसलिए वो चाहकर भी 'अग्निवीर' नही बन सकते। क्या उनके देशसेवा के जज्बे में कोई कमी थी? कोई सरकार इतनी असंवेदनशील कैसे हो सकती है अपने ही युवाओं के भविष्य को लेकर? 5. सरकार इतनी गंभीर थी कि बच्चे तीन वर्षों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थें, विरोध...