यूपी चुनाव परिणाम: डिस्क्लेमर...
Kumar Abhishek . February 25, 2017 : बिहार मेरा गृह राज्य है। 2015 में 7 नवम्बर तक मैंने यही कहा था कि महागठबंधन चुनाव जीत रही है और बीजेपी विधान सभा चुनावों में हारने वाली है। बिहार मेरा गृह राज्य है, याद रखिएगा। वहां मैं दो-चार वोट प्रभावित कर सकता था। फिर आठ नवम्बर के परिणाम याद होंगे आपको। आप चाहें तो जून से नवम्बर तक के मेरे पोस्ट्स उठा कर देख सकते हैं। यूपी चुनाव के पहले भी बीजेपी ने बिहार वाली गलतियां दुहराई। मैंने इसपर भी बात की, लेकिन यहाँ थोड़ी सी परिस्थितियां अलग हैं। एक तो मोदी का नेतृत्व फैक्टर हो सकता है। दूसरा, बिखरा हुआ, दिशाहीन और सवालों से भागता विपक्ष। अब जहाँ न्यूज़ चैनल तो छोड़िए, यूनाइटेड नेशन्स तक के सर्वे कुछेक सौ या उससे भी कम लोगों का सैंपल लेकर हो जाते हैं। वहां मैंने इन्तजार किया, लोगों से बात की। अबतक हज़ार लोगों का वर्शन तो कम से कम सुन ही चूका होऊंगा मैं पिछले 3 महीनों में! जिनमे मेरठ, ग़ाज़ियाबाद से लेकर मऊ, गोरखपुर तक के लोग शामिल हैं। दिल्ली में बैठे लोग भी हैं और बॉम्बे से चुनावों पर नज़र रखे लोग भी। रिक्शा चलाने वाले भी हैं और युन...